रविवार, 11 अप्रैल सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, वाईएसएस संन्यासियों ने एक-दिवसीय ऑनलाइन रिट्रीट का संचालन किया। रिट्रीट का विषय था “भक्ति की शक्ति को विकसित करना,” और इस कार्यक्रम में वाईएसएस/एसआरएफ़ के शक्ति-संचार व्यायाम का सामूहिक अभ्यास, मौन ध्यान की अवधि, कीर्तन तथा प्रेरक प्रवचन शामिल थे। इस रिट्रीट का संचालन हिंदी व अंग्रेजी में किया गया।
रिट्रीट की समय-सारणी
एक-दिवसीय रिट्रीट कार्यक्रम की समय-सारणी |
||
---|---|---|
समय |
कार्यक्रम |
अवधि |
सुबह 8:00 से 11:25 तक | स्वागत शक्ति-संचार व्यायाम परिचय ध्यान, चाँटिंग, और आरोग्यकारी प्रार्थनाएँ |
3 घण्टे 25 मिनट |
सुबह 11:25 से 11:45 तक | विश्राम : गहरे श्वास लेना, थोड़ी देर के लिए टहलना, स्ट्रेच करना | 20 मिनट |
सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 तक | सत्संग (अंग्रेजी और हिंदी में) |
1 घण्टा (पहले 30 मिनट अंग्रेजी में अगले 30 मिनट हिंदी में) |
दोपहर 12:45 से 2:00 बजे तक | भोजन तथा विश्राम | 1 घण्टा 15 मिनट |
दोपहर 2:00 बजे से 2:45 तक | कीर्तन सत्र | 45 मिनट |
दोपहर 2:45 से शाम 5:00 बजे तक | ध्यान, चाँटिंग, और आरोग्यकारी प्रार्थनाएँ समापन सत्संग एवं प्रार्थना |
2 घण्टे 15 मिनट |