- ईश्वर की प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुभूति प्राप्त करने की शिक्षा के लिए सुनिश्चित वैज्ञानिक प्रविधियों के ज्ञान का विभिन्न राष्ट्रों में प्रचार करना।
- यह शिक्षा देना कि स्वयं-प्रयास के द्वारा, मनुष्य के अनित्य चैतन्य को ईश-चैतन्य में विकसित करना, जीवन का उद्देश्य है; और इस ध्येय की उपलब्धि के लिए योगदा सत्संग मन्दिरों की, ईश-संपर्क के लिए स्थापना करना तथा मनुष्य जाति के घरों और हृदयों में ईश्वर के व्यक्तिगत मन्दिरों की स्थापना हेतु प्रोत्साहित करना।
- भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा उपदिष्ट मूल योग और ईसा मसीह द्वारा उपदिष्ट मूल ईसाई धर्म में मूलभूत एकता और पूर्ण सामंजस्य पर प्रकाश डालना; और यह दर्शाना कि सत्य के ये सिद्धान्त सभी सच्चे धर्मों के सामान्य वैज्ञानिक आधार हैं।
- एक ही दिव्य राजमार्ग को इंगित करना, जिसकी ओर सच्चे धर्मों के सारे पथ अन्ततः पहुँचाते हैं। वह राजमार्ग ईश्वर का दैनिक, वैज्ञानिक, भक्तिमय ध्यान करना है।
- मनुष्य को तीन प्रकार के कष्टों—शारीरिक रोग, मानसिक अशान्ति और आध्यात्मिक अज्ञान-से मुक्त करना।
- “सादा जीवन और उच्च विचार” को प्रोत्साहित करना; तथा मानवजाति के मध्य उनकी एकता के शाश्वत आधार—ईश्वर से सम्बन्ध—की शिक्षा देकर बन्धुत्व की भावना का प्रचार करना।
- शरीर पर मन और मन पर आत्मा की वरिष्ठता प्रतिपादित करना।
- बुराई पर भलाई से, दुख पर आनन्द से, क्रूरता पर दया से और अज्ञान पर ज्ञान से विजय पाना।
- विज्ञान और धर्म में उनके मूलभूत सिद्धान्तों की एकता के प्रत्यक्ष निरूपण द्वारा सामंजस्य स्थपित करना।
- पूर्व और पश्चिम के बीच आध्यात्मिक सौमनस्य का विकास करना और उनके सर्वोत्तम विशिष्ट पहलुओं के आदान-प्रदान का समर्थन करना।
- अपनी ही बृहद् आत्मा (परमात्मा) के रूप में मानव-जाति की सेवा करना।